Site icon 24 News Update

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद ( रेसा)का जिला अधिवेशन संपन्न

Advertisements

24 News Update Udaipur. राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा का जिला अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गरीब नगर उदयपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अध्यक्ष संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर जोशी मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रमोद सुथार विशिष्ट अतिथि सीडीईओ प्रतिभा गुप्ता सीबीईओ गिरवा दुर्गेश मेनारिया सीबीईओ बड़गांव दीपक गौड़ तथा सेवानिवृत्ति एडीपीसी इकबाल शेख रहे।
जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र टाक ने बताया कि संगठन द्वारा विभाग में युवा अधिकारियों की पूर्ति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पद पर सीधी भर्ती न कर उप प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती की जावे। संगठन द्वारा नवगठित जिला एवं ब्लॉक कार्यालय में डीईओ एवं सीबीईओ के पद स्वीकृत कर पदस्थापन की मांग की गई जिससे प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो। सीडीईओ प्रतिभा गुप्ता ने शिक्षा विभाग में हो रहे नवाचारों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने विचार साझा किया। सीबीईओ बड़गांव दीपक गौड़ ने वर्तमान में प्रधानाचार्य के बढ़ते कार्य के दबाव को कम करने के लिए तनाव प्रबंधन पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की। सीबीईओ गिरवा दुर्गेश मेनारिया ने जिला रैंकिंग के नवीन मापदंडों से सभी को अवगत कराया। उपनिदेशक महात्मा गांधी प्रकोष्ठ प्रमोद सुथार ने स्कूल प्रशासन में प्रधानाचार्य के दायित्व पर प्रकाश डाला। संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर जोशी ने राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। सेवानिवृत्त एडीपीसी इकबाल शेख ने संगठन के कार्य और महत्व प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन रेसा जिला महामंत्री मुकेश कुमार पंड्या ने किया । रेसा के प्रदेश उपसभाध्यक्ष यशवंत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया । अधिवेशन में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सुखवाल मोहन मेघवाल प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वया सहित बड़ी संख्या में रेसा के सभी प्रधानाचार्य उपस्थितरहे।

Exit mobile version