24 News update उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित फव्वारों का जायजा लेकर उनके सुदृढ़ीकरण और अपग्रेडेशन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहेलियों की बाड़ी परिसर स्थित कलांगन भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भवन में आर्ट गैलरी स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जा सकता है, साथ ही भवन के ऊपरी हिस्से को विकसित कर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी संभव है। कलेक्टर मेहता ने परिसर के नियमित रखरखाव, बंद पड़े फव्वारों की मरम्मत और पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने संबंधी मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यूडीए आयुक्त राहुल जैन, एसआईईआरटी निदेशक श्वेता फगेड़िया, पर्यटन उपनिदेशक शिक्षा सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटी प्रबंध मंडल की बैठक, विश्वविद्यालय से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा सुंदरम फाइनेंस की उदयपुर शाखा के 25 वर्ष पूरे, मनाया गया जश्न