Advertisements
24 news Update उदयपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मावली डांगियान पंस वल्लभनगर में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं को समाजसेवी खेरोदा निवासी मदनलाल बोकड़िया की ओर से पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। इसमें नोटबुक, हिंदी अंग्रेजी एवं गणित तथा पेन पेंसिल नकली बोर्ड आदि शामिल थे। मदनलाल बोकड़िया का इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बोकड़िया ने अपनी मोटीवेशनल स्पीच में बच्चों से कहा कि जीवन में सदा ईमानदारी रखें, अपनी मेहनत के दम पर मुकाम बनाएं व दूसरों के सहयोग को तत्पर रहें। स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दें व बड़े बुजुर्गों की सेवा करें। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक जसवंत कुमार मेनारिया, नविंद्र कुमार यादव, सतपाल बाजिया, महेंद्र सिंह झाला,सहीराम, हेमंत पाराशर आदि की मौजदूगी रही।

