24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख).केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत आमजन,किसान एवं व्यापारी विरोधी बजट से जनता में भारी निराशा है। इस कारण सरकार की नीतियों से आहत निम्बाहेड़ा के युवा व्यवसाय अजीत डागा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डागा ने पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अजीत डागा ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से भाजपा विचारधारा का समर्थक रहा है, परंतु केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में आमजन, किसान,युवा, व्यापारी एवं विशेषकर उद्योगों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने बजट को विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से रहित बताते हुए कहा कि बजट में कांग्रेस शासन में लागू की गई रिप्स योजना सहित उद्योगों को मजबूत करने हेतु अन्य योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया गया है जिससे उद्योग जगत में निराशा है। युवा व्यवसायी इस बजट से वे अत्यंत क्षुब्ध हैं, जिसके चलते उन्होंने आज कांग्रेस की नीतियों और जनहितैषी सोच में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अजीत डागा के कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव आमजन की आवाज को मजबूती देने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रहा है जिससे विभिन्न वर्गों में असंतोष व्याप्त है। ऐसे समय में कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर अजीत डागा का पार्टी से जुड़ना संगठन को और अधिक सशक्त करेगा। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर कांग्रेस महासचिव रामगोपाल वैष्णव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,ओबीसी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मुकेश माली,नगर कांग्रेस सचिव आशीष अग्रवाल,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अजीत डागा को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान की जिला संचालन टीम घोषित निंबाहेड़ा से तिवारी को बनाया अभियान का सह संयोजक वन भूमि से जुड़े गांवों की समस्याओं को लेकर विधायक कृपलानी ने विधानसभा में नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव रखा