24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती पारड़ा मेहता गांव में यजमान दुष्यंत त्रिवेदी के निवास पर मानस मंडल सेवा संस्थान की ओर से 764वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
यजमान द्वारा भगवान श्रीराम व हनुमानजी का तिलक एवं माल्यार्पण कर पूजन किया गया। मंडल के जितेंद्र सुथार व ललित मिस्त्री ने गणपति पूजन एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि नरेश भट्ट ‘शिवलहरी’ ने हनुमानजी का आवाहन किया। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ उपस्थित धर्मप्रेमियों ने राष्ट्रगान किया।
मंडल की ओर से जितेंद्र कलाल व नरेंद्र पंचाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। भरत भट्ट व राहुल भगत टीम ने सुंदरकांड की चौपाइयों का संगीतमय भजनों के स्वर में गायन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किशोर भावसार, नरेंद्र सोमपुरा, चेतन गोगरोत, जुगल किशोर सोनी, प्रीतम पंचाल, नकुल गोगरोत, राहुल भगत, जितेंद्र कलाल ने “यूँ न देखो सांवरे, नज़र लग जाएगी…”, “मंगल मूर्ति मारुति नंदन, सकल अमंगल मूल निकंदन…”, “इन्हीं नैनों में छुपा होगा मेरा कन्हैया…”, “एक नज़र कृपा की डालो, मानूंगा एहसान…”, “मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय-जय श्रीराम बोलेगा…”, “ए मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर दो पानी…”, “दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले, तेरे दुख दूर करें मेरे राम…” जैसे एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। डैनी के ऑर्गन की मधुर स्वर-लहरियों एवं रुद्र नीरज की ढोलक थाप पर श्रद्धालु झूम उठे। विभिन्न वाद्ययंत्रों पर रोशन भट्ट, निलेश भट्ट, उत्तम पंचाल, नरेंद्र पंचाल, भरत मिस्त्री तथा ऑक्टोपैड पर जिग्नेश रावल ने संगत दी। धार्मिक पंचाल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अंत में यजमान परिवार ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर रामचंद्र त्रिवेदी, निर्भयराम, अरविंद मेहता, नंदकिशोर मेहता, रितेश गामोट, लालशंकर जोशी, आनंद गोस्वामी, गिरजाशंकर गामोट, प्रकाश त्रिवेदी, प्रभाशंकर व्यास, विशाल मेहता, अशोक, मानशंकर, यतिन त्रिवेदी सहित आसपास क्षेत्र के अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading