24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, श्री श्याम भक्त मण्डल ट्रस्ट के तत्वावधान मे तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन मन्दिर प्रांगण मे आयोजित फागोत्सव मे देर रात तक भक्त खूब झूमे। खाटूश्याम तर्ज पर आयोजित फागोत्सव के प्रारंभ मे मानसी रजनीश शर्मा ने गणेश जी हनुमान जी और श्याम भजन से शुभारंभ किया। फिर जमनाशंकर योगेश सैनी सुनन्दा चोबीसा प्रतीक माहेश्वरी इतिशा गोयल सरमेश राठौड ने फागुन महिने के भजन गाकर आनन्दित कर दिया। जयपुर के मनीष घी वाला ने आठ वर्षीय पुत्र मास्टर रेहांश के साथ कुछ श्याम भजनो के बाद जैसे ही अपनी टीम के साथ ढप चंग की थाप बजाकर धमाल गाना शुरू किया वैसे ही भक्त तालियो की गड़गड़ाहट करते हुए झूमने नाचने लगे। श्याम प्रेमी खड़े होकर विडिओ बनाने लगे। देर रात सुप्रसिद्ध भजन गायिका केमिता राठौड ने ” बाबा कृपा बरसाने लगा है,हमको खाटू बुलाने लगा है”…से शुरू कर रात्रि मे आरती होने तक भक्तो और आयोजको को खूब नचाया। बीच मे मन्दिर निर्माण के स्थाई 51 सदस्यो को ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किये। साँवरिया डेकोरेटर जयपुर के राहुल शर्मा के द्वारा बहुत सुंदर आकर्षक नयनाभिराम श्रृंगारित दरबार के समक्ष छप्पन भोग प्रसाद धराकर आरती पश्चात सभी को परोसा गया।
खाटूश्याम फागोत्सव मे देर रात तक झूमे भक्त ढप चंग धमाल पर खूब नाचे श्याम प्रेमी

Advertisements
