24 News Update शाहपुरा कभी जिले का गौरव प्राप्त कर चुके शाहपुरा को पुनः जिला बनाने की मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन एक वर्ष तीन माह का लंबा सफर तय कर चुका है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से आमजन में गहरा असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित करने की मांग को लेकर अब तक नौ स्मरण पत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजे जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। इसी कड़ी में अब दसवां स्मरणपत्र कल प्रातः 11:15 बजे उपखंड कार्यालय शाहपुरा में उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।इस दौरान समिति अध्यक्ष दुर्गालाल राजोरा और संयोजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सरकार को उसके वादे की याद दिलाएंगे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के साथ यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि शाहपुरा की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहती है।गौरतलब है कि करीब 10 माह पूर्व जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ संघर्ष समिति की वार्ता हुई थी, जिसमें क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। उस समय लोगों में उम्मीद जगी थी कि जल्द ही यह मांग पूरी होगी, लेकिन समय बीतने के साथ यह उम्मीद अब नाराजगी में बदलती जा रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला दर्जा समाप्त होने के बाद से प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूर-दराज के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी हो रही है। व्यापार,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है।संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सरकार द्वारा इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन और उग्र विरोध की रणनीति भी बनाई जा सकती है।अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सरकार इस लगातार बढ़ते जनदबाव को गंभीरता से लेते हुए शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का निर्णय लेती है, या फिर यह आंदोलन और तेज होकर राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बनता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमृत भारत योजना के तहत बदला बाड़मेर स्टेशन का स्वरूप, 16.18 करोड़ से हुआ अत्याधुनिक पुनर्विकास भीलवाड़ा में मिड-डे मील में भारी अनियमितता का आरोप, आवाज उठाने पर बच्चों को टीसी काटने की धमकी