24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। चौत्र कृष्ण पक्ष की दशमी के अवसर पर दशा माता का पर्व निंबाहेड़ा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से विधि-विधान से दशा माता का पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।प्रातःकाल से ही श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पीपल वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं। उन्होंने पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चे सूत का धागा लपेटते हुए विधिवत पूजन किया। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर कुमकुम, मेहंदी और हल्दी अर्पित की तथा चुनरी ओढ़ाकर आटे व हल्दी से बने सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट की।पूजन के पश्चात महिलाओं ने आरती कर चावल-लापसी का भोग लगाया और नारियल अर्पित किया। इसके साथ ही गले में शुभता का प्रतीक धागा धारण कर नल-दमयंती की कथा का श्रवण किया।नगर के माहेश्वरी मोहल्ला, नया बाजार, कमल चौक, आदर्श कॉलोनी, जिला चिकित्सालय परिसर, अटल नगर व पूराना हाउसींग बोर्ड कॉलोनी, नाकोडा नगर, पेच तलाई और महेश नगर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।मान्यता के अनुसार दशा माता को मां पार्वती का स्वरूप माना जाता है। चौत्र कृष्ण पक्ष की दशमी को पीपल, नीम और बरगद के त्रिवेणी स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस अवसर पर कई घरों में भी दशा माता की प्रतीकात्मक स्थापना कर विधि-विधान से पूजन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर परिषद निंबाहेड़ा में एक दिवसीय आवास मेला आयोजित, 5 लाभार्थियों को फ्लैट का कब्जा पत्र सौंपा घोसुण्डा में सुहागिन महिलाएं ने की दशा माता की पुजा घर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की कामनाएं’