24 News Update सागवाडा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती वरसिंगपुर में आजाद मित्र मण्डल के तत्वाधान मे शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने देर रात तक डांडिया रास मे भाग लिया गरबो के बीच मे शानदार आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शरद पूर्णिमा पर मंगलवार रात को गांव के आजाद मित्र मंडल के तत्वाधान मे भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया आयोजन के दौरान गगन भेंदी आवाजो के साथ आतिशबाजी की गई जो एक मनमोहक दृश्य रहा। गरबा रास वागड की महशुर गरबा गायिका हिनल जोशी नन्दोड, मानसिंह भीमदडी ने गरबो की प्रस्तुति दी राजकमल गु्रप सागवाडा के कीबोर्ड पर भावेश और ओक्टोपेड पर पंकज ढोली ने भी अपनी शानदार कलाकारी दिखाई। अन्त में महाआरती का लाभ गांव के युवा जयेश त्रिवेदी, ऋतिक त्रिवेदी, मिथुन त्रिवेदी, रौनक कलाल, भिनेश कलाल के द्वारा लाभ लिया एवं माताजी की फूलमाला का लाभ मंडळ के अध्यक्ष हितेश पाटीदार ने लिया। गरबा रास के बाद पूर्णिमा के चॉद की चॉदनी रौशनी में 220 लीटर खीर बनाई गई जो मेहमानो और ग्रामीणों मे वितरण किया गया। रात भर डांडिया खेल का संचालन जयेश पाटीदार ने किया। गरबा व्यवस्था मे सहयोग के रूप मे मण्डल के ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी, कमलेश सेवक, नीलेश पाटीदार, रतनजी पाटीदार, रतनलाल त्रिवेदी, उमियाशंकर सेवक, देवीलाल पाटीदार, जीतेन्द्र कलाल, नरेन्द्रपुरी गोस्वामी, हितेश कलाल, ईश्वरलाल त्रिवेदी, हेमंत त्रिवेदी, राजेश पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार आदि ने सहयोग प्रदान किया। गरबा रास में सागवाडा,आरा,पाडवा,सरोदा,वरसिंगपुर,माविता,भीमदडी,गोवाडी सहित आस-पास गांवो ने लोगो ने भाग लिया तथा गरबा आनंद प्राप्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.