मेष (Aries)
आज कार्यक्षेत्र में सजगता और संयम बनाए रखें। बड़े अधिकारियों के साथ संवाद में सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी गलती तनाव का कारण बन सकती है। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
उपाय: गुड़ का दान करें। शुभ रंग: सफेद।
वृषभ (Taurus)
कार्यस्थल पर सहयोग और समन्वय बढ़ेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी, और सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा। व्यापारियों के लिए नए अनुबंध लाभकारी हो सकते हैं। बजट बनाकर खर्च करें।
उपाय: खाने की वस्तु का दान करें। शुभ रंग: हरा।
मिथुन (Gemini)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, और धन लाभ के योग हैं। क्लाइंट मीटिंग्स में स्पष्टता बनाए रखें। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन जोखिम से बचें।
उपाय: हरी सब्जी दान करें। शुभ रंग: धानी।
कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें धैर्य से निपटाएं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय: चावल दान करें। शुभ रंग: पीला।
सिंह (Leo)
करियर में सावधानी से निर्णय लें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग नई रणनीतियों पर काम करें। वाहन या मशीनरी का उपयोग सतर्कता से करें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
उपाय: गुड़ और चना दान करें। शुभ रंग: नारंगी।
कन्या (Virgo)
कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता और उत्पादकता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी होंगे। वित्तीय योजना पर ध्यान दें।
उपाय: हरे कपड़े दान करें। शुभ रंग: नीला।
तुला (Libra)
आज नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, और महत्वपूर्ण मीटिंग्स में सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता रखें।
उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं। शुभ रंग: सफेद।
वृश्चिक (Scorpio)
मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं शुरू करने का अच्छा समय है। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय: लाल मिर्च दान करें। शुभ रंग: लाल।
धनु (Sagittarius)
करियर में महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्मार्ट वर्किंग से उत्पादकता बढ़ाएं। आर्थिक लाभ के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं।
उपाय: पीले वस्त्र दान करें। शुभ रंग: पीला।
मकर (Capricorn)
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर में नए अवसर ला सकती है। खर्चों को नियंत्रित करें और बजट बनाकर चलें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।
उपाय: काले तिल दान करें। शुभ रंग: नीला।
कुंभ (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में धैर्य और आत्मबल सफलता की कुंजी होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए वित्तीय योजना बनाएं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें।
उपाय: तेल दान करें। शुभ रंग: ग्रे।
मीन (Pisces)
कार्यस्थल पर संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं। व्यापार से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। नई परियोजनाओं पर ध्यान दें, लेकिन जोखिम लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
उपाय: दूध या चावल दान करें। शुभ रंग: सफेद।

