24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। इस्कॉन जगन्नाथ मन्दिर की ओर से आयोजित गगूंकुण्ड सरोवर मे श्री श्री राधा माधव भगवान की नौका विहार में हजारों भक्तों का सैलाब उमडा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि गत वर्ष भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए बैसाख की गर्मी मे समुचित व्यवस्था की गई है। प्रारम्भ मे भगवान को गाजे बाजे आतिशबाजी के बीच फूलों की वर्षा करते हुए पालकी में लाकर नौका विराजमान कर भव्य श्रृंगार कर आरती की गई। पूरे गगूंकुण्ड को फूलमालाओं गुब्बारों रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया है। मन्दिर के ब्रह्मचारी वैष्णव पुजारी अपने हाथों से नौका की पतवार चलाकर हरे कृष्ण हरे राम हरिबोल जैसे उद्घोष के साथ भ्रमण करते रहे। हर एक राउण्ड के बाद क्रमश भोग लगता रहा। भक्त लोग नौका विहार के नयनाभिराम रमणीय दर्शन कर फूलों की वर्षा कर अपने हाथों से निर्मित 2008 व्यंजनों का भोग धराया गया। जिसे सभी भक्तों में वितरित किया गया। इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे सन्त देवहरि एंव नन्दब्रज प्रभु सहित अनेक गणमान्य महानुभाओ का सानिध्य प्राप्त हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में बारिश के बीच ऑरेंज अलर्टः आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट, एसएमएस से भी दी चेतावनी रेलवे सुरक्षा बल को मिला हार्टफुलनेस ध्यान का प्रशिक्षण, तनावमुक्त जीवन की ओर बढ़ाया कदम