उदयपुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदयपुर जिले की गिर्वा तहसील के गांव डांगियों की पंचोली में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया (नई दिल्ली) की उदयपुर शाखा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर तथा बंधुआ मुक्ति मोर्चा उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें कानून और अधिकारों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूरी, साइबर क्राइम, विधिक सेवा के उभरते आयाम तथा घरेलू हिंसा अधिनियम 2006 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। साथ ही महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और समाज में सकारात्मक बदलाव की भागीदार बनें। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष गिरिराज माली, जिला सचिव विष्णुशंकर, पूर्व सरपंच नाथी बाई गमेती सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शांता डांगी, सीता, मदनी बाई, जमुरी बाई सहित स्थानीय महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलगुरु प्रो. डॉ. प्रताप सिंह ने किया छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, छात्रों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं माहेश्वरी पंचायत धानमंडी के होली मिलन समारोह में दिखावे के खर्च रोकने का किया आह्वान