सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती खडगदा गांव में मोरन नदी के पार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ सम्मान आव्हान अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में सागवाड़ा व आसपुर तहसील के गौ भक्तों और किसानों से 27 अप्रैल को तहसील कार्यालय पर उपस्थित होकर गौ हत्या बंद कराने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गौशालाओं को उचित अनुदान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई।
सागवाड़ा तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल व सहायक प्रभारी चंद्रशेखर संघवी ने यह अपील की।
इस अवसर पर जोरावरसिंह रायकी, विनोद पंड्या भीलूड़ा, सुभाष पंचाल, जितेंद्र सिंह मेडतिया, रामचंद्र गामठवाड़ा, भरत पंड्या सामलिया, रमेश, ललिताशंकर पंड्या, अनिल खडगदा, महिपाल सिंह वगेरी, बद्रीनारायण सुथार, अशोक पाठक, गौतम पाटीदार, प्रशांत शर्मा, जगदीश खडगदा, श्यामसुंदर भट्ट, मोहनलाल भट्ट, पंकज भट्ट, करणसिंह शक्तावत, दीनबंधु पंड्या, डायालाल व्यास, दयानंद पंड्या, गणेशलाल भट्ट, शशिकांत पुरोहित, प्रकाश भट्ट, दिलीपसिंह चौहान, दिनेश जोशी, अरविंद शाह, राजेंद्र स्वर्णकार, बृजमोहन पंड्या, ईश्वरलाल सुथार सहित अनेक गौ भक्त उपस्थित रहे।

