24 News Update कोटा। इस बार कोटा का दशहरा मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। नगर निगम की मेला समिति के अनुसार, यहां देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई 215 फीट होगी। अभी तक दिल्ली और अंबाला में अधिकतम 211 से 212 फीट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। कोटा में इस पुतले के निर्माण से नया रिकॉर्ड स्थापित होगा।रावण पुतले के निर्माण का ठेका हरियाणा के अंबाला की एक फर्म को 44 लाख रुपए में दिया गया है। पुतले का चेहरा अंबाला में बन रहा है, जिसे ट्रक के जरिए कोटा लाया जाएगा, जबकि बाकी हिस्सा कोटा में ही तैयार किया जाएगा। चेहरा निर्माण का करीब 10 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस विशाल पुतले में लाइटिंग और आतिशबाजी की व्यवस्था भी की जाएगी। कोटा में अब तक सबसे ऊंचा रावण 101 फीट का बनाया गया था। सामान्यतः यहां हर साल 75 फीट का पुतला बनता रहा है। कुंभकरण और मेघनाद के पुतले पहले की तरह इस बार भी 60-60 फीट के होंगे।215 फीट ऊंचे पुतले को लगाने के लिए नगर निगम को रावण दहन का स्थान भी बदलना पड़ा है। अब रावण दहन विजयश्री रंगमंच पर न होकर उसके सामने कच्ची जमीन पर किया जाएगा। वहां एक विशेष स्टैंड तैयार किया जा रहा है, जहां पुतले को खड़ा किया जाएगा।मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि इस बार मेले की तैयारियां समय पर शुरू हो चुकी हैं। पुतला निर्माण सहित लाइटिंग, आतिशबाजी और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी ठेका फर्म को सौंपी गई है। मेला निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए एनआईटी जारी हो चुकी है, जो 21 जुलाई को खोली जाएगी। समिति की अगली बैठक 18 जुलाई को होगी, जिसमें अब तक के कार्यों की समीक्षा और आगे की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अलवर में बिजनेसमैन के घर बड़ी चोरी: खिड़की काटकर घुसे चोर, 6 लाख की नकदी और ज्वैलरी उड़ाई रेगिस्तान में आई लूणी, खुशी से झूमे लोग — ढोल-थाली से स्वागत, चुनरी ओढ़ाई, मंत्रोच्चार के साथ की पूजा11 साल में 7वीं बार उफान पर पहुंची लूणी नदी, बालोतरा सहित कई गांवों में मनी खुशी