24 News Update उदयपुर। उदयपुर को बाल-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने ठोस कदम उठाए हैं। मंगलवार को आयोजित प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, अधिशासी अभियंता शशि बाला सिंह, अखिल गोयल, स्वास्थ्य विभाग से वैभव सरोहा, आईसीडीएस से गरिमा उपाध्याय, ट्रैफिक पुलिस से अशोक अंजना, शिक्षा विभाग से महेश चोपड़ा और अखिलेश टांक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि बैठक में चाइल्ड फ्रेंडली सेल के माध्यम से ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिन्हें अब स्थायी रूप दिया जाएगा। इसके तहत शहर में बच्चों और अभिभावकों के लिए चाइल्ड एंड फैमिली फ्रेंडली टॉयलेट विकसित किए जाएंगे, साथ ही पार्कों व सार्वजनिक स्थलों को बच्चों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए विशेष डिजाइन चेकलिस्ट लागू की जाएगी।
बैठक में शहर के समग्र बाल विकास के लिए दो चाइल्ड डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।
इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए शहर में तीन विशेष टोट-लॉट पार्क विकसित किए जाएंगे। ये पार्क अंबामाता, आकाशवाणी और एकलव्य पार्क में बनाए जाएंगे। इन पार्कों में बच्चों के लिए सुरक्षित खेल सामग्री और अभिभावकों के लिए अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ये स्थान आदर्श बाल-अनुकूल केंद्र बन सकें।
आयुक्त खन्ना ने वैनलियर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अरबन 95 – नर्चरिंग नेबरहुड 2.0 कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी से शहर में बाल-अनुकूल विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से उदयपुर भविष्य में बच्चों के लिए और अधिक सुरक्षित व अनुकूल शहर बनकर उभरेगा।
आपको बता दें कि टोट-लॉट पार्क (Tot-Lot Park) खास तौर पर छोटे बच्चों (आमतौर पर 1 से 5 साल) के लिए बनाया गया एक छोटा, सुरक्षित खेल पार्क होता है। आसान भाषा में समझें तो यह नन्हे बच्चों का मिनी पार्क होता है, जहाँ सब कुछ उनकी उम्र के हिसाब से डिजाइन किया जाता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading