24 news Update उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहल पर शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया तथा ‘वोट चोरी’ रोकने के महाअभियान के तहत दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली को सफल बनाने के लिए उदयपुर शहर कांग्रेस ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने आज शहर के दोनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और मंडल कांग्रेस कमेटियों की अलग-अलग बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्यों से संवाद करते हुए दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। आवाज़ दिल्ली तक पहुँचनी चाहिए—राठौड़जिला कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पार्टी जल्द ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद अभियान चलाएगी। उद्देश्य है—“दिल्ली जाकर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठाना और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में उदयपुर को अग्रणी भूमिका में रखाना।” बैठक में रहे ये पदाधिकारीबैठकों में उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, सत्यनारायण टांक, अमित सुहालका, राकेश खोखावत, मोहसिन खान, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, ओबीसी विभाग अध्यक्ष देवेंद्र माली सहित अनेक पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली महारैली राज्यभर में SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आए मुद्दों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों के खिलाफ एक बड़ी राजनीतिक आवाज़ बनेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमएलएसयू में प्रो. दिग्विजय भटनागर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य नियुक्त इंडिगो ने एयरपोर्ट पर दिया वीआईपी पैसेंजर को ‘लोकल ट्रेन’ का मजा, डबल किराया देकर पहुंचे उदयपुर