Site icon 24 News Update

पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से तुलसी विवाह व सामूहिक विवाह सम्मेलन अवसर पर शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने पुष्प वर्षा कर किया आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख). धनगर पुरबिया समाज मालवा–मेवाड़, निंबाहेड़ा द्वारा आयोजित बारहवें तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रातः 8:00 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित अहिल्या बाई प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंबिका माता जी विवाह स्थल पहुंची। इस पावन अवसर पर शोभायात्रा एवं बिंदौली का कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा मंगलवार प्रातः लगभग 9:00 बजे चित्तौड़ी दरवाजा, पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुंची, जहां निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना द्वारा बिंदौली के दौरान गजराज पर विराजित भगवान सालगरामजी एवं तुलसी माताजी का माल्यार्पण कर तथा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

प्रारंभ में उक्त शोभायात्रा के कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होने से निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना द्वारा भगवान सालगरामजी एवं तुलसी माता को विधि-विधान एवं शुभ मुहूर्त में गजराज पर विराजित किया गया। इस अवसर पर विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में समाजजन, वर–वधू पक्ष, महिलाएं, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा सामूहिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण बनी।

तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से समाज में संस्कार, एकता, सहयोग एवं भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। इसी भाव के साथ कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशू कमर मंसूरी, महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, सचिव धीरज नगरिया, प्रवक्ता नितेश लोट, रवि जाजपुरा, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, राजेश सांड, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, फरीद खान, बाबू खान मेव, विक्रम आंजना, पंकज कुमावत, दिलखुश मीणा, महावीर पालेचा, बद्रीलाल पुरबिया, आशुतोष टांक, कमलेश मीणा, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version