24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख), प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी के विरोध में निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त आह्वान पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी, निंबाहेड़ा के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में गहराते ऊर्जा संकट एवं आम नागरिकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में बताया गया कि रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में लगातार वृद्धि से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यहां तक कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी गैस सिलेंडर रिफिल कराने में असमर्थ हो रहे हैं। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कमी एवं आपूर्ति श्रृंखला में आ रही बाधाओं के कारण पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी का भय भी लोगों में व्याप्त है, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण परिवहन महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं—फल, सब्जी एवं अनाज—की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई का दुष्चक्र लगातार गहराता जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं—रसोई गैस की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण करते हुए सब्सिडी व्यवस्था को पुनः प्रभावी बनाया जाए।पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु वैकल्पिक स्रोतों एवं रणनीतिक भंडार का उपयोग किया जाए। ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाकर कीमतों में पारदर्शिता एवं एकरूपता सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आमजन महंगाई की मार से कराह रहा है और ऊर्जा संकट की स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आम जनता को राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत लाल धाकड़, कार्यकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोपराज टांक, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, निंबाहेड़ा नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल जाट, महासचिव रामगोपाल वैष्णव, मनोहर सिंह मीणा,सचिव नुसरत खान, आईदान गड़वी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, विक्रम अहीर, सूर्य प्रकाश सोलंकी, आजाद बापू, कमलेश धाकड़, जीवन आंजना, गुलाब धाकड़,विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी,ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट, छोटी सादड़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष श्यामलाल धाकड़, युवा कांग्रेस नेता नंदकिशोर जणवा,ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मुकेश माली, सेवादल ब्लाक मुख्य संगठक उदित कुमार मीणा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, एस सी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष ललित पहाड़िया, ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद गुर्जर, कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र मेघवाल,विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरसिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष राहुल सेन, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चांदमल विरानी, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव मनीष जारोली,जावेद खान, सचिव धीरज नगरिया, बाबूलाल आचार्य, आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता नितेश लोट, रवि जाजपुरा,ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता बालकिशन अहीर आईटी सेल सह संयोजक ललित पंचोली,कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान, पूर्व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जाहिद खान बैट्री वाले, पारस आंजना,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जटिया, रतनलाल डांगी, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल शर्मा, तुलसीराम धाकड़, रमेश धाकड़,गजेंद्र पालीवाल, गोपाल रूल,देवीलाल मीणा पूर्व उप सरपंच शंभुलाल कुमावत, सुरेश मेघवाल,पूर्व पार्षद उदयराम पहाड़िया, रामचंद्र बामणिया, कालू कुमावत, राजेश सांड, मानक साहू,एवं एडवोकेट बाबूलाल पाटीदार,भंवर लाल मेनारिया, नितेश आंजना,हजारीलाल मेघवाल,रशीद खान, सी पी चारण,रामस्वरूप जाट,मंसूर अली बोहरा, सुरेश जाट, किशन मेष, शरीफुद्दीन मंसूरी,जुगल धाकड़, यशवंत धाकड़, श्रीनिवास नायमा, कालूराम अहीर, उदयराम अहीर, रमेश अहीर, उदयलाल कुमावत,कनेरा युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल मिट्ठू लाल धाकड़, कंवर लाल धाकड़,दिनेश धाकड़, कैलाश आर्य, विकास धाकड़, गुलशेर खान, सुनील बेनीपुरिया, संजय उपाध्यक्ष,नारायण लाल डांगी, श्रवण आंजना,रोहित राठौड़, दिलखुश मीणा, अजय सिंह राजपूत, करण जीनगर,उबैद खान, सिद्धार्थ साहू,हरिकिशन माली, आदित्य पहाड़िया, लच्छू गवारिया, अनिल कुमावत, पंकज आंजना, विजय गंधर्व, लखन अहीर,राजेश अस्तौलिया, बद्रीलाल पुरबिया, सुरेश सेन, मुकेश सेन आशुतोष टांक, बंटू जाट, देवीलाल गायरी, मूलचंद गायरी, दिनेश मेघवाल, राजेश चारण, किशोर शर्मा,अंकित जाट, मुकेश धाकड़, दिलीप सिंह, दिनेश बैरागी, सीताराम किर, बगदी राम गायरी, कन्हैयालाल सुथार, पंकज कुमावत, गौतम शर्मा, सुनील जाट, मुकेश जाट, रतन सिंह, सुरेश जाट,शंभुलाल डांगी नावेद शेख़,जयदीप बाबेल,शाहिद खान,इदरीस गोरी,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेंशनरों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, काला दिवस मनाकर जताया विरोध निंबाहेड़ा के 58 गांवों को जल्द मिलेगा चंबल का पेयजल, 121 करोड़ की योजना को मिली गति