24 News Update उदयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज डबोक एयरपोर्ट पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, विधायक पुष्कर डांगी, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, ताराचंद मीणा, डॉ मांगी लाल गरासिया, सुरेश सुथार, रेशमा मीणा, पीसीसी सदस्य डॉ दरियाव सिंह चुंडावत, दिनेश पानेरी, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, गोपाल सरपटा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ संजीव राजपुरोहित, प्रवक्ता, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि गहलोत का आगमन पार्टी के लिए उत्साहवर्धक है और यह कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का प्रतीक रहा।
पूर्व मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए एयरपोर्ट परिसर में रुके, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और गर्मजोशी से अभिवादन कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी संवाद किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.