Advertisements
24 News Update शाहपुरा. शहर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ जन जागरण अभियान के अंतर्गत शाहपुरा ब्लॉक में मण्डल स्तर पर जन जागरूकता एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष महावीर कुमावत ने बताया कि दिनांक 20 जनवरी को ढिकोला मण्डल, आमली कलां मण्डल,बच्चखेड़ा मण्डल एवं फुलिया कलां मण्डल में बैठकें आयोजित होंगी। इसी प्रकार दिनांक 21 जनवरी को कोठिया मण्डल, देवरिया मण्डल, बिलिया मण्डल एवं शाहपुरा नगर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने शाहपुरा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं तथा मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाएं।

