Site icon 24 News Update

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का आज डबोक एयरपोर्ट आगमन पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते भेंट कर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। रंधावा उदयपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए उदयपुर पहुंचे। उनके स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
स्वागत करने वालों में देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, ताराचंद मीणा, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, विधायक एवं देहात कांग्रेस प्रभारी इंदिरा मीणा, राज सिंह झाला, पीसीसी सचिव हनुमंत सिंह बोहड़ा, देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित, महेंद्र डामोर, लक्ष्मी लाल सोनी, दिनेश औदिच्य, गोपाल सरपटा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी डॉ. संजीव राजपुरोहित प्रवक्ता उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।

Exit mobile version