24 News Update उदयपुर। बिरला एजुकेशन ट्रस्ट, पिलानी के तत्वावधान में टेक्नोलॉजी एंड आर्ट ट्रेनिंग सेंटर (TATC) द्वारा आयोजित ‘बीईटी टीएटीसी स्किल फेस्ट–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। 30 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित हुए इस कौशल उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को हुनर आधारित शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर कला, शिल्प, नवाचार और तकनीक से जुड़ी विविध कार्यशालाओं ने परिसर को सृजनात्मक ऊर्जा से भर दिया। फेस्ट में राजस्थान के विभिन्न अंचलों सहित देश के अन्य राज्यों से आए ख्यातिप्राप्त कलाकारों, शिक्षकों और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान किया। उदयपुर के हेमंत जोशी ने थर्माकोल शिल्प की बारीकियां सिखाईं उदयपुर से आए सृजनधर्मी शिक्षक एवं सुप्रसिद्ध प्रस्तर शिल्पकार हेमंत जोशी ने थर्माकोल स्कल्पचर कार्यशाला में विद्यार्थियों को कल्पनाशीलता, संतुलन और संरचना के व्यावहारिक पक्षों से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में भी सृजन की असीम संभावनाएं होती हैं, आवश्यकता केवल दृष्टि और अभ्यास की है। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में थर्माकोल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। सिरोही के मिनिएचर आर्टिस्ट निमाराम ने दी पारंपरिक कला की सीख कार्यशाला में सिरोही से आए मिनिएचर आर्टिस्ट निमाराम ने पारंपरिक भारतीय लघु शिल्पकला की बारीक तकनीकों, संयोजन और विषय चयन पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार यह कला धैर्य, अनुशासन और सूक्ष्म दृष्टि की मांग करती है। प्रतिभागियों ने इस सत्र को विरासत और आधुनिकता का सुंदर संगम बताया। कला, विज्ञान और नवाचार का अनूठा संगम स्किल फेस्ट–2026 के तहत रेज़िन आर्ट, थिएटर, नखशकला (एंग्रेविंग एवं एम्बॉसिंग), स्टिल लाइफ पेंटिंग, ई-वेस्ट से कबाड़-जुगाड़, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई रोबो चैलेंज, बाटिक एवं मैक्रमे, सॉफ्ट टॉय क्राफ्ट जैसी विविध कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के प्लेटिनम जुबली वर्ष में UTBA टैक्स फ्रेटरनिटी टूर्नामेंट का आगाज़ 7 फरवरी से, फाइनल 15 फरवरी को नाथद्वारा के मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा उदयपुर मे अब चाहिए वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी