24 News Update उदयपुर। उदयपुर के जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कुराबड़ क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत करते हुए कलेक्टर मेहता सबसे पहले कुराबड़ तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद निर्माणाधीन नए तहसील भवन का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य तय समय में पूरा किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। अमृत सरोवर और तालाबों की देखरेख पर जोरकलेक्टर उपला चोटिया स्थित अमृत सरोवर भी पहुंचे, जहां उन्होंने जल संरचना की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उसके संरक्षण और रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दृष्टि से अमृत सरोवर जैसी योजनाओं का नियमित रखरखाव अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद उन्होंने जुनेश्वर महादेव तालाब और नर्सरी का भी निरीक्षण किया। तालाब में स्वच्छता बनाए रखने तथा जलाशयों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। पंचायत समिति कार्यालय की व्यवस्थाएं देखींकलेक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय कुराबड़ का भी निरीक्षण किया। यहां परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को इसी प्रकार अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। दौरे के दौरान कलेक्टर मेहता ने कुराबड़ स्थित जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन और पढ़ाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्राओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। परमदा में सुनी आमजन की परिवेदनाएंकलेक्टर ने भारत निर्माण सेवा केंद्र, परमदा पहुंचकर आमजन की परिवेदनाएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए लोगों को शीघ्र राहत दी जाए। इस दौरान एसडीएम अवुला साई कृष्ण, तहसीलदार बृजेंद्र सिंह राठौड़, बीडीओ वीरेंद्र कुमार व्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिजियो फेस्ट-2026 की रंगारंग शुरुआत: राजस्थानी-पंजाबी धुनों पर थिरके विद्यार्थी, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार