Site icon 24 News Update

खारवाल खारोल समाज की सामूहिक एकता: कोटा मे समाज छात्रावास निर्माण कि ऐतिहासिक पहल समाज का ऐतिहासिक निर्णय

Advertisements

24 News Update खारवाल. खारवाल खारोल समाज द्वारा कोटा शहर मे प्रस्तावित समाज छात्रावास निर्माण के विजन को कोटा संभाग समिति पदाधिकारियों ने प्रभावी ढंग से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। कोटा शहर के उप नगरीय क्षेत्र बोरखंडी में ठाकुर जी के मंदिर पर संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल की अध्यक्षता मे शनिवार रात को आयोजित हुई समाज कि सभा मे समाज पंचो ने आम सहमति से निर्णय लिया कि हमारी कम्युनिटी के हितो के साथ-साथ हमारे स्वाभिमान से जुड़ी हुई समाज छात्रावास निर्माण जैसी बहुउद्देशीय राष्ट्रीय परियोजना को जल्द कार्यान्वित करवाने की आवश्यकता है। समाज संस्था को जनप्रतिनिधियो, सरकार और देश भर से समाज के समाजसेवी व्यक्तियों और भामाशाहो से मिल रहे सहयोग के बारे मे संस्था पदाधिकारीयो ने पूर्ण पारदर्शिता और रचनात्मक तरीके से समाज के समक्ष रखे फीडबैक प्रेजेंटेशन का सभा में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठ जनों एंव युवा सदस्यों ने स्वागत किया।ओर नेतीक समर्थन के साथ कोटा शहर में समाज छात्रावास निर्माण करवाने के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया।
सभा मे उपस्थित समाजसेवी मानसिंह खारोल बोरखंडी और समिति के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की शिक्षा नगरी कोटा जैसे आधुनिक शहर मे देश के समस्त अंचलों से कोटा आकर शिक्षा ग्रहण करने वाले समाज के विद्यार्थियों को छात्रावास के माध्यम से एक सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करवाया जाएगा। संभागीय अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल ने कहा कि आज की बैठक में समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठ जनों से हमें छात्रावास निर्माण करवाने के लिए नैतिक समर्थन के साथ बहुमूल्य सुझाव, सहयोग और उचित मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में संभागीय अध्यक्ष- सत्यनारायण खारवाल कोटा, संरक्षक- रामरतन खारवाल बोरखंडी, दानमल खारवाल शोली, उपाध्यक्ष- नरेंद्र सिंह खारवाल, बद्रीलाल खारवाल, समाजसेवी- मानसिंह खारोल बोरखंडी, युवा संगठन जिला अध्यक्ष- निर्मल खारोल, संगठन मंत्री- बालचंद खारवाल, जिला अध्यक्ष- रमेश चंद्र डोडिया कोटा, सचिव- रामनाथ खारवाल, सह-सचिव- रमेशचंद खारवाल जगन्नाथपुरा, कार्यकारिणी सदस्य- राजमल, प्रेमजी, राजेश खारोल बोरखंडी, समाज के प्रबुद्ध वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version