24 News Update चित्तौड़गढ़, 7 अप्रैल। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दो स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा भी चित्तौड़गढ़ होकर गुजरेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.04.2026 से 04.06.2026 तक (कुल 09 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरुवार को 02:30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.04.2026 से 07.06.2026 तक (कुल 09 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 22:05 बजे रवाना होकर बुधवार को 08:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच होते हुए चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 18 थर्ड एसी एवं 02 पॉवरकार शामिल हैं।
कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल साप्ताहिक रेलसेवा चित्तौड़गढ़ से होकर जाएगी

Advertisements
