Advertisements
24 News Update उदयपुर। राजस्थान दिवस के तहत नगर निगम के “स्वच्छता सप्ताह” अभियान के पांचवें दिन गुलाब बाग स्थित हनुमान मंदिर बावड़ी पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार स्वास्थ्य शाखा व सफाई दल ने बावड़ी परिसर से कचरा हटाकर जल स्रोत, सीढ़ियों और आसपास की गंदगी साफ की। इस दौरान स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। अभियान में स्थानीय नागरिक, मंदिर समिति और व्यापारी भी शामिल हुए। स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा व निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की। आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सप्ताह के तहत शहरभर में ऐसे अभियान जारी रहेंगे, जिसमें जनभागीदारी से उदयपुर को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाने का लक्ष्य है।

