Advertisements
24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान किया गया। नपा अध्यक्ष आशीष गांधी एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख के सानिध्य में वार्ड 35 में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लोगों को जागरूक किया।
लोगों को बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से गंभीर बीमारियां फैलती हैं। इसके स्थान पर कपड़े के थैले उपयोग करने चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन के एमआईएस दिलीप पाटीदार एवं जयेश पंड्या ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

