उदयपुर। उत्कृष्ट सेवा, जोखिम भरे हालात में त्वरित निर्णय और आपदा प्रबंधन में बेहतरीन नेतृत्व के लिए उदयपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड द्वारा ‘फायर सर्विस वीक-2026’ के अवसर पर उन्हें “डीजी-एफएस, सीडी एवं एचजी का ब्रॉन्ज डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र” प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी में यह सम्मान पहली बार राजस्थान को मिल रहा है, जिससे प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। चौधरी का चयन उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट योगदान, आपदा प्रबंधन में प्रभावी भूमिका और अग्निशमन सेवाओं में नवाचार के आधार पर किया गया है। अपने सेवा काल में उन्होंने कई भीषण आग की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण स्थापित कर जनहानि को न्यूनतम रखने में अहम भूमिका निभाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में उनकी नेतृत्व क्षमता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग ने विभाग की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी है। उनकी अगुवाई में हाल ही आयोजित ऑल इंडिया अग्निशमन कार्मिक टूर्नामेंट ने उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर, मॉक ड्रिल और जनजागरूकता अभियानों के जरिए आमजन को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और सक्षम बनाया गया। चौधरी को उनके कार्यकाल में विभिन्न स्थानों पर कई बार जिला स्तरीय सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। विभागीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, टीम वर्क को बढ़ावा देने और कार्य प्रणाली में सुधार के उनके प्रयासों को भी सराहा गया है। इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने इसे पूरी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान कार्मिकों में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। यह उपलब्धि न केवल बाबूलाल चौधरी के व्यक्तिगत समर्पण का प्रतीक है, बल्कि उदयपुर शहर और पूरे राजस्थान के अग्निशमन विभाग के लिए गर्व का स्वर्णिम क्षण बन गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल शहर में यहां पर रहेगी जलापूर्ति बाधित भूपाल नोबल्स में एडहॉक कमेटी का गठन, पुरानी कमेटी कार्यमुक्त, नई कमेटी को सौंपा कार्यभार, ऑडिट पर गंभीर सवाल!!