24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती आरा रोड माणकपुरा में स्थित हिंगलाज माता समाज की भूमि पर श्री यादे छासठ चौखला प्रजापति समाज संस्थान द्वारा आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह ‘दक्ष प्रजापति 2025’ एवं सामाजिक मंथन का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी ललित कुम्हार बरबोदनिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि रहे। अन्य अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार, नगरपालिका चेयरमैन आशीष गांधी, नगर मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया, नगर महामंत्री राधाकृष्ण दर्जी, सरपंच जेठाना, सरपंच आरा, भूरालाल चितरी, भामाशाह पूर्व अध्यक्ष मोगजी जेठाना एवं वर्तमान अध्यक्ष पुंजालाल प्रजापत उपस्थित रहे।
श्री यादे माँ की महाआरती यजमान नाथूलाल जेठाना परिवार द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मंचासीन बुजुर्गों, सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों, कुवैत सेवा समिति सदस्यों एवं भामाशाहों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।
विभिन्न गांवों के प्रतिभावान विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
अध्यक्ष पुंजालाल जोगपुर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नवचयनित कार्मिकों का उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। महिला प्रतिनिधियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।
वर्ष 2024-2025 में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, अधिस्नातक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे प्रतिभाओं को उपरणा, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक शंकरलाल डेचा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कुवैत सेवा समिति के राहुल भीलूड़ा ने समाज हित में उद्बोधन दिया। शंकरलाल दीवड़ा ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने, बालिकाओं की शिक्षा प्रोत्साहन एवं सामाजिक रीतिरिवाजों पर चर्चा की।
समाज की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों के उत्थान हेतु मंथन किया गया और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात रखी गई।
लालेंग, अमर रूपलाल, शंकरलाल ने समाज उत्थान हेतु शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अश्विनी सागवाड़ा ने समाज में महिला भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
संचालन दिनेश डेचा एवं दिलीप प्रजापत ने किया तथा आभार रतन प्रजापत गामड़ा ने व्यक्त किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.