24 News Update उदयपुर। शहर में महिला दुकानदार को चाकू दिखाकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पहाड़ा थाना क्षेत्र के फरार शातिर बदमाश को सविना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी घटना ने एक बार फिर शहर की शाम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है।
11 फरवरी 2026 को अंबामाता घाटी, तितरड़ी निवासी 53 वर्षीय श्रीमती सुनिता पत्नी स्व. बद्रीलाल कलाल ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी किराणा दुकान ‘गायत्री किराणा स्टोर’ पर शाम करीब 8 बजे दो युवक मुंह बांधकर आए। सिगरेट लेने के बहाने बातचीत में उलझाते हुए एक युवक ने उनके गले से लगभग एक ग्राम वजन की सोने की चैन झपट ली और दोनों मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 BG 9151 से भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश चाकू लहराते हुए फरार हो गया। पकड़े गए युवक और मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पूर्व श्री सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी श्री गजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
डिटेन किए गए बाल अपचारी से पूछताछ में वारदात कबूल की गई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान वांछित अभियुक्त भंवरलाल पिता लक्ष्मण लाल मीणा (19), निवासी सरेरा फला, बिचला पहाड़ा, थाना पहाड़ा, को जोगीतालाब 200 फीट रोड के पास झाड़ियों में छिपा देखा गया। पुलिस को देखकर वह भागा, लेकिन गिरने से घायल हो गया। उसे डिटेन कर उपचार के लिए गीतांजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है।
पुलिस के अनुसार भंवरलाल मीणा के खिलाफ थाना पहाड़ा में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह एक मामले में फरार चल रहा था। उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है। आरोपी व उसके साथी पूर्व नियोजित योजना के तहत महिला दुकानदारों को निशाना बनाकर चाकू दिखाकर झपटमारी करते थे।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी श्री गजवीर सिंह, उप निरीक्षक श्री लादु जाट, सहायक उप निरीक्षक श्री अमर सिंह, हैड कांस्टेबल श्री मदन सिंह (1429), श्री राजेन्द्र गुर्जर (15) तथा कांस्टेबल श्री मांगीलाल (1096), श्री खरताराम (1378), श्री अशोक कुमार, श्री गजेन्द्र सिंह (543) और श्री मेहताब सिंह (633) की अहम भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading