Advertisements
24 न्यूज अपडेट जयपुर। जयपुर मण्डल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु लिया गया ब्लॉक रद्द होने के कारण पूर्व में अधिसूचित निम्न रद्द/ मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं अपने निर्धारित समय सारणी और निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.05.25 को अपने निर्धारित समय सारणी पर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी- अजमेर रेलसेवा दिनांक 28.05.25 को अपने निर्धारित समय सारणी पर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) - गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.05.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग होकर संचालित होगी।

