24 News Update चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार का प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार फिलहाल टाल दिया गया है। वजह है राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अनुपस्थिति। वे इन दिनों उदयपुर दौरे पर हैं और 2 जुलाई तक चंडीगढ़ लौटने की संभावना नहीं है। ऐसे में नए मंत्रियों को शपथ दिलाना संभव नहीं हो पाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल कटारिया की कुछ दिन पहले बैठक में कैबिनेट विस्तार पर सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही ऐलान किया था कि अगले 2-3 दिनों में कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने की पुष्टि भी की गई थी। हालांकि, अब संजीव अरोड़ा शुक्रवार सुबह विधायक पद की शपथ ले रहे हैं। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शपथ दिलाएंगे।
फिलहाल पंजाब कैबिनेट में 16 मंत्री हैं जबकि अधिकतम 18 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में दो पद खाली हैं और संभावित नए चेहरों व कुछ विभागों में फेरबदल की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं। ।।च् के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि विस्तार अब संभवतः 2 जुलाई के बाद ही किया जाएगा।
कटारिया के उदयपुर दौरे से पंजाब में टला कैबिनेट विस्तार

Advertisements
