कविता पारख 24 News Update निंबाहेड़ा । शुक्रवार को बौद्ध भिक्कू प्रज्ञा सागर बौद्धि स्थल गया जी से उदयपुर होते हुए निंबाहेड़ा अल्प समय के लिए स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर 12 बजे ट्रेन से आने पर उनका आत्मिक स्वागत अभिनंदन पुष्प भेट कर पुष्प वर्षा कर नमन कर किया गया।भिक्षु प्रज्ञा सागर ने बिहारी लाल सोलंकी के निवास पर परिवार जनों के लिए शुभ मंगल कामना करते हुए शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। प्रज्ञा सागर ने बताया कि बौद्ध धर्म नहीं धम्म है। धम्म के मार्ग पर चलकर प्राणी मात्र कल्याण निश्चित है। यह सत्य अहिंसा दया एवं पवित्रता का मार्ग है।प्रज्ञा सागर पूरे राजस्थान में सभी जिलों में जाकर धम्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं शीघ्र ही उदयपुर में एक बुद्धिस्ट जनों की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे राजस्थान के सभी जिलों के बुद्धिस्ट प्रतिनिधि भाग लेंगे धम्म का संख्या बल बढ़ाया जाएगा धम्म के बारे में सभी को जानकारी देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। आज हमारे बौद्धि स्थल गया जी में कब्जा कर रखा है जिसके लिए भारत के नहीं देश-विदेश के भी बुद्धिस्ट भंते भिक्षु आदि ने आंदोलन चला रखा है मैं भी वहीं से आया हूं हमारा आंदोलन जारी रहेगा हम सब मिलकर बौद्ध स्थल को बुद्ध विहार को मुक्त करायेगे हमें सफलता अवश्य मिलेगी। प्रज्ञा सागर ने कई विषयों पर बुद्ध एवं धम्म के बारे में जानकारी दी एवं सभी प्राणी मात्र के लिए मंगल मैत्री शुभ मंगल कामना की।इस अवसर पर बिहारी लाल सोलंकी ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र बामनिया, प्रदेश महासचिव उदयराम पहाड़िया, जिला संरक्षक लक्ष्मी सोलंकी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मांगीलाल बामनिया ,नगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली (राजस्थान) एवं देवीलाल मीणा ,अध्यक्ष बुद्ध विहार जलिया पिपलिया मनवर सिंह ,गोपाल लाल सोलंकी ,यश कुमार बुनकर ,नीतू गहलोत, लक्ष्य गहलोत ,चीना गहलोत आदि उपस्थित थे! प्रवचन मंगल मैत्री सर्व मंगल कामना करने के बाद प्रज्ञा सागर ट्रेन से भीलवाड़ा कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन कार्य बहिष्कार कीया 20 वें कल्याण महाकुंभ का भाव भरा नगर निमंत्रण रविवार को