24 न्यूज अपडेट. भूपालपुरा। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत ब्राउनशुगर खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी (नगर पूर्व) छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी आदर्श कुमार (भूपालपुरा) एवं उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी कुंदन (पुत्र स्व. दिनेश, निवासी जनता मार्ग, सूरजपोल, जिला उदयपुर, हाल किराये का मकान दृ अकीम खान घोड़े वाले की गली, अम्ल का कांटा, थाना सूरजपोल, उदयपुर) को पकड़ा गया।घटना का विवरण22 फरवरी 2025 को महेन्द्र सिंह (पुत्र वाल सिंह, निवासी भाणावतों की भागल, खरका, थाना गींगला, जिला सलूम्बर, हाल निवासी दृ दत्ताश्रेय आश्रम रोड, शीतल कॉलोनी, थाना सविना, उदयपुर) के कब्जे से 27.09 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर प्रकरण संख्या 61/25 धारा 8/25 एनडीपीएस एक्ट, थाना सूरजपोल में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में महेन्द्र सिंह ने स्वीकार किया कि वह यह ब्राउनशुगर कुंदन (निवासी सूरजपोल, उदयपुर) को देने जा रहा था। इस प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी, भूपालपुरा द्वारा किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 4.270 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार धारदार चाकू लेकर पत्नी व पिता को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार