Site icon 24 News Update

ब्रह्माकुमारिज़ मोती मगरी स्कीम उदयपुर सेवाकेंद्र में बच्चो के लिए त्रिदिवसीय समर कैंप का अयोजन

Advertisements

24 News Update उदयपुर. ब्रह्माकुमारिज़ मोती मगरी स्कीम उदयपुर सेवाकेंद्र में बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए त्रिदिवसीय समर कैंप का अयोजन किया गया | बी के रीता बहन ने बताया कि इस विशेष समर कैंप में 8 से 16 साल के बच्चो को मोटिवेशनल विडियो दिखाए गए ,वैल्यू गेम्स खेलाए गए तथा आध्यात्मिक कहानियों के माध्यम से जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई | साथ ही उनके लिये ड्राइंग कंपटीशन एवं फैंसी ड्रेस कम्पटीशन रखा गया | मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बच्चों में पर्यावरण व प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने के लिये सेव अर्थ एन्ड सेव एनवायरमेंट थीम पर सभी बच्चो से चित्र बनावाये गये | हेल्थ एंड वेलनेस टिप्स दी गई तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वालों कोई आकर्षक पुरस्कार दिए गए| सभी कलाए बीके भाई बहनों द्वारा सिखाई गई ।
इस कैंप कि विशेषता यह रही के बच्चो साथ उनके पैरेंट्स के लिए भी आध्यात्मिक क्लासेज रखी गई ताकि उनका भी आध्यात्मिक विकास हो सके |

Exit mobile version