24 News Update उदयपुर। शहर की माली कॉलोनी और नेहरू हॉस्टल के पास से गुजरने वाले मार्गों पर लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। बुधवार को यूडीए ने माली कॉलोनी से सबसिटी सेंटर रोड तक बोटलनेक हटाकर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया, वहीं नेहरू हॉस्टल के पास नई संपर्क सड़क का निर्माण भी प्रारंभ हुआ।
शहर विधायक ताराचंद जैन और यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने मौके पर जाकर काम का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से चर्चा की। जानकारी के अनुसार, हिरणमंगरी की ओर से सेक्टर 3, डोरे नगर और आजाद नगर जाने वाले वाहन चालकों को अब रोंग साइड होकर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे दुर्घटना और जाम की समस्या दूर होगी।
नेहरू हॉस्टल के पास नई संपर्क सड़क
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन पिछले डेढ़ वर्ष से नेहरू हॉस्टल के पास 92 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी जमीन अधिग्रहित कर नई संपर्क सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे। आवश्यक मुआवजा दिलाने के बाद यूडीए ने सड़क निर्माण का काम शुरू किया। यह सड़क बन जाने से वाहन चालकों को सुरक्षित और सीधे मार्ग से सेक्टर 3, डोरे नगर और आजाद नगर जाने की सुविधा मिलेगी, और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। स्थानीय लोगों की मांग पर अंडर ग्राउंड केबलिंग के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।
माली कॉलोनी से सबसिटी सेंटर रोड पर बोटलनेक समाप्त
इसके साथ ही माली कॉलोनी से परशुराम चौराहे तक करीब 100 मीटर कच्ची सड़क को भी पक्का किया जा रहा है। पुराने कच्चे मार्ग और बोटलनेक की वजह से राहगीरों को धूल-मिट्टी और असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्थानीय पक्षकारों से समझाइश और उचित मुआवजा देने के बाद यह मामला निस्तारित हुआ, और अब सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, निवर्तमान पार्षद अरविंद जारोली, हेमंत बोहरा, भरत जोशी, चंद्र प्रकाश सुहालका, पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी, प्रवीण मारवाड़ी, रामेश्वर भट्ट, विजय प्रकाश विप्लवी, दिनेश माली, मयूरध्व सिंह चौहान, जितेन्द मारू, और यूडीए के वरिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता हितेष, सहायक अभियंता प्रभुलाल सुथार समेत कई लोग उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.