उदयपुर, 18 जनवरी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत, शहीद हेमू कालाणी की 83वीं पुण्यतिथि के अवसर पर समाज और युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री बिलोचिस्तान पंचायत, सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति, भारतीय सिंधु सभा समिति और शहीद हेमू कालाणी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर परिसर में रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद हेमू कालाणी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और समाजजनोंने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद को सम्मानित किया। सिंधी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया गया। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज की टीम के सहयोग से कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीद हेमू कालाणी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद हेमू कालाणी युवा मंच के अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में शहरी स्वास्थ्य केंद्र भूपालपुरा और एपेक्स हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने आमजन को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक जांच सेवाएं प्रदान कीं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हुआ। भारतीय सिंधु सभा के सुरेश कटारिया ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गुरमुख कस्तूरी, सुखराम बालचंदानी, अशोक गेरा, सुनील शिकारपुरी, रमेश दतवानी, प्रकाश फुलानी, हरीश भाटिया, विजय कस्तूरी, मनीष डेमला, भावेश तलदार, मुकेश गखरेजा, जितेंद्र बॉस और प्रेम तलरेजा शामिल थे। आयोजकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद हेमू कालाणी का जीवन और बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़गांव में मातृशक्ति ने गुंजाया सनातन की अलख का संदेश, विराट शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब डबोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थ तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार