24 News Update अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर जवाली और रानी स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 633 और 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 23 से 25 अप्रैल के बीच कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल किया गया है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
रद्द रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस: 23 व 24 अप्रैल को रद्द
गाड़ी संख्या 14822, साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस: 24 व 25 अप्रैल को रद्द
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं
14701, श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (23 अप्रैल): अब अजमेर–चित्तौड़गढ़–रतलाम–वडोदरा मार्ग से चलेगी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच व मंदसौर में ठहराव
20943, बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस (23 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से, पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी में ठहराव
20694, बेंगलुरु–जोधपुर एक्सप्रेस (22 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से संचालित, समान स्टेशनों पर ठहराव
20496, हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस (23 अप्रैल): महेसाणा–भीलड़ी–लूनी मार्ग से, पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर व समदड़ी में ठहराव
रीशेड्यूल रेल सेवाएं
19411, गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक एक्सप्रेस: 24 अप्रैल को 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान
19223, साबरमती–जम्मूतवी एक्सप्रेस: 24 अप्रैल को 1 घंटे देरी से प्रस्थान
रेलवे की अपील:
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मार्ग बदला और रीशेड्यूल, जवाली-रानी के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का काम, 23 से 25 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित

Advertisements
