कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियानष् के तहत 16 जून, सोमवार को निम्बाहेड़ा ब्लॉक स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत केली मुख्यालय पर दोपहर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम टेलर ने बताया कि कमावास मार्ग पर सागर तट पर स्थित श्री बालाजी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री बालाजी की महाआरती एवं पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गब्बर सिंह अहीर जिला प्रमुख चित्तौड़गढ़ ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंस समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ आदि मंचासीन रहे।कार्यक्रम के आरम्भ में श्री बालाजी की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे एक वृक्ष मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इससे पूर्व ग्रामवासियों द्वारा बालाजी मंदिर के समीप स्थित बावड़ी की सफाई की गई। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने जल संवर्धन, जल संरक्षण के लिए जागरूकता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में तहसीलदार घनश्याम जरवार, एवीवीएनएल सहायक अभियंता विपिन सेन, पंचायत समिति सहायक अभियंता फ़तहलाल सोनी, सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण धाकड़, मुकेश शर्मा, पटवारी सुनील विश्नोई, सचिव रामनारायण जाट, एसबीएम प्रभारी मुकेश भराड़िया, रामलाल रैगर, प्रशासक ममता टेलर, पूर्वी मंडल महामंत्री राजेश धाकड़, राधेश्याम टेलर, युवा मोर्चा महामंत्री सोनू झंवर, रामगोपाल झंवर, भेरुलाल छितरोलिया, कन्हैयालाल पाटीदार, कन्हैयालाल मालोनिया, देवीलाल कुशवाह, अजय तोषनीवाल, भरतदास बैरागी, दशरथ प्रजापत, मांगीलाल मीना, विजय दास बैरागी, दिनेश चंद कुशवाह, पंकज कुमार सेन, कंवरलाल डूंगरस्या, प्रहलाद पाटीदार, विष्णु पाटीदार, रवि सेन सहित बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष एवं ग्रामवासी तथा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया कृषि उपज मंडी का अवलोकन, पूर्व सहकारिता उदयलाल आंजना मिले किसानों से बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा निंबाहेड़ा की जानी पहचानी संस्था रजा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से 15 जून को पुरानी ईदगाह मस्जिद में 10जी और 12जी क्लास के स्टूडेंट के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया