Site icon 24 News Update

डेगाना–फुलेरा रेलखंड पर आयूबी निर्माण कार्य का ब्लॉक रद्द, प्रभावित रेलसेवाएं अब अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी

Advertisements

जोधपुर, 5 अक्टूबर। रेलवे प्रशासन द्वारा जोधपुर मंडल के डेगाना–फुलेरा रेलखंड पर सुगम रेल संचालन के उद्देश्य से गच्छीपुरा–डेगाना स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 60 पर आयूबी (अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ट्रैफिक ब्लॉक अब अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है।

ब्लॉक रद्द होने के चलते, पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जो रेलसेवाएं प्रभावित होनी थीं, वे अब अपने निर्धारित मार्ग और समय-सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएंगी।


अब इन ट्रेनों का संचालन सामान्य रहेगा

  1. गाड़ी संख्या 14813 – जोधपुर–भोपाल रेलसेवा, जो 6 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, अब अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14814 – भोपाल–जोधपुर रेलसेवा, जो 5 अक्टूबर 2025 को भोपाल से रवाना होगी, पूर्ववत मार्ग और समय से संचालित होगी।
  3. गाड़ी संख्या 14863 – वाराणसी सिटी–जोधपुर रेलसेवा, जो 5 अक्टूबर 2025 को वाराणसी सिटी से चलेगी, अपने निर्धारित रूट पर चलेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19720 – सूरतगढ़–जयपुर रेलसेवा, जो 6 अक्टूबर 2025 को सूरतगढ़ से रवाना होगी, पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।
  5. गाड़ी संख्या 14087 – दिल्ली–जैसलमेर रेलसेवा, जो 6 अक्टूबर 2025 को दिल्ली से चलेगी, अपने नियमित मार्ग और समय पर चलेगी।
  6. गाड़ी संख्या 22978 – जोधपुर–जयपुर रेलसेवा, जो 6 अक्टूबर 2025 को जोधपुर से रवाना होगी, पूर्ववत संचालन समय के अनुसार चलेगी।
Exit mobile version