24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित विधायक कार्यालय में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के बीएलए–2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर को लेकर चर्चा की गई। एसआईआर के बाद प्रशासन द्वारा प्राप्त मतदान सूचियों का गहन निरीक्षण करने, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनावों में प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान किया गया। पंचायत राज एवं जिला परिषद चुनावों में पार्टी के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के कार्य हर हाल में होंगे, निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में जो कार्य शेष रह गए हैं, वे भी पूर्ण किए जाएंगे। हमारी सरकार ने वागड़ क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय विकास कार्य किए हैं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, नपा अध्यक्ष आशीष गाधी ने भी विचार रखे। संचालन जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष गिरीश पाटीदार ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु अधिकारियों को मौके पर बुलाया श्री रामेश्वर भक्त मंडल का 251 भक्तों का जत्था सारंगपुर धाम रवाना