Site icon 24 News Update

भाजपा की तिरंगा रैली 16 मई को टाउन हॉल परिसर से, सेना के शौर्य को होगी समर्पित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर जिला उदयपुर द्वारा 16 मई को शाम 4ः00 बजे टाउन हॉल से राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु ’नागरिक तिरंगा रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सर्व समाज, नागरिकों, विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्कूली एवं कॉलेज छात्र-छात्राओं की व्यापक सहभागिता होगी। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति को समर्पित होगी।
बैठक में तैयारियों पर मंथन
इस तिरंगा रैली की तैयारियों के संबंध में भाजपा शहर जिला उदयपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 मई को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक पिंकेश पोरवाल, राजसमंद विधायक एवं संभाग संयोजक दीप्ति महेश्वरी, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
तिरंगा रैली का मार्ग और विशेषताएं
प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने रैली की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह रैली टाउन हॉल से शुरू होकर बापू बाजार, सूरजपोल, झीनीरेत, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, तीज का चौक, दिल्ली गेट, बापू बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल पर समाप्त होगी। यह रैली एक विशाल जनसभा का रूप लेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला शक्ति, पूर्व सैन्य अधिकारी, स्कूली और कॉलेज छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट के जवान, मजदूर संगठन, व्यापार संघ और अन्य समाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि रैली में 101 मीटर लंबा तिरंगा आगे रहेगा, जिसके पीछे सभी कार्यकर्ता भारत माता की जय के उद्घोष के साथ चलेंगे। टाउन हॉल से रैली निकलते समय शहीद स्मारक पर पहलगाम में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
सामूहिक राष्ट्रवाद का संदेश
पोरवाल ने कहा कि यह रैली किसी पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद का प्रतीक है। इसमें न तो भाजपा के बैनर होंगे और न ही किसी राजनीतिक दल का झंडा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस रैली से जोड़ने की अपील की और राष्ट्रवादी वातावरण का निर्माण करने का आह्वान किया।
इनकी रही मौजूदगी
पूर्व महापौर जी.एस. टांक, तखत सिंह शक्तावत, पंकज बोराणा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मंडावत, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जनजाति मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी संतोष मीणा, उद्योगपति हरीश राजानी, नानालाल वया, उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, हंसा माली, विजयलक्ष्मी कुमावत, मंत्री गजेंद्र भंडारी, उषा डांगी, सपना कुड़िया, सुभाषिनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी, अमृत मेनारिया, कन्हैया वैष्णव, महेश पुरी गोस्वामी, मोहन पटेल, मुकेश जोशी, रणजीत सिंह, दिगपाल, विजय आहुजा, प्रताप सिंह राठौड़, सुनील चौधरी, मोहनलाल मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल डांगी, पूर्व पार्षद माधुरी राठौर, अशोक आमेटा, शीतल गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, मीनू कंवर चौहान, रूपम नलवाया, नीतू गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version