उदयपुर, 8 नवम्बर। विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर संभाग टोली की बैठक शुक्रवार को प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी अशोक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी ने कहा कि “कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे — यह भाजपा का लक्ष्य है।” उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) और कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचकर मतदाता सूची का तुलनात्मक अध्ययन करें और नए पात्र मतदाताओं को जोड़े। सैनी ने कहा कि विधानसभा और मंडल स्तर पर एसआईआर अभियान की कार्यशालाएं शीघ्र आयोजित की जाएं ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण मिल सके।
बैठक में भाजपा उदयपुर देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान, संभाग सह प्रभारी नरेंद्र मीणा, और अभियान संयोजक दीपक शर्मा सहित संभाग टोली के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिलावार कार्य विभाजन भी किया गया —
- डॉ. चंद्रगुप्त चौहान उदयपुर शहर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों की मॉनिटरिंग करेंगे।
- नरेंद्र मीणा उदयपुर देहात, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों का कार्य संभालेंगे।
- बंसी कटरा डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों की जिम्मेदारी देखेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले दो दिनों में उदयपुर संभाग की सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में BLA-2 की कार्यशालाएं संपन्न कर ली जाएंगी, ताकि अभियान की जमीनी क्रियान्विति तेजी से सुनिश्चित की जा सके।
एसआईआर अभियान की तैयारियों पर भाजपा की रणनीतिक बैठक: हर पात्र मतदाता तक पहुंचने का संकल्प — अशोक सैनी
उदयपुर, 8 नवम्बर।
विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा उदयपुर संभाग टोली की बैठक शुक्रवार को प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी अशोक सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अभियान की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।