24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वाल्मीकि पंचायत निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में आयोजित हुई।
शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि सर्कल, जावद दरवाजा से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड पहुंची। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात विचार गोष्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
इस दौरान शोभायात्रा का सहकारी समिति के सामने पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देशन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रथ में विराजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचोली, पुष्कर सोनी, नरेश आमेटा, जगदीश माली, नगर मंत्री रतन वैष्णव, धर्मपाल जाट, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, राहुल वसीटा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, हितेश जोशी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, राजेंद्र जाट, कमलेश शर्मा, अशोक मालवीय, अंतरिक्ष साहू, विशाल साबू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि के रूप में गणेश डागर, राजेश लोट, संपत राठौड़, मुकेश लोट, विष्णु गोहर, शैलेन्द्र गोहर, सुंदर लाल, सागर लोट, बापूलाल कल्याण, बापू सिंगोलिया, भारत छपरी आदि उपस्थित रहे।
अम्बेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

Advertisements
