उदयपुर, 5 अप्रैल।सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल संगठन का नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सशक्त विचारधारा का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. अलका मूंदड़ा, पारस सिंघवी, डॉ. पंकज बोराणा, कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय श्रीमाली, विजय आहुजा सहित शहर जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि स्थापना दिवस के तहत 6 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:30 बजे फतहसागर स्थित मोती मगरी रोड से साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे पार्टी कार्यालय, पटेल सर्कल पर रंगोली एवं झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी क्रम में 7 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:30 बजे गुलाब बाग में ओबीसी मोर्चा द्वारा बावड़ी स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फतेहनगर में मेवाड़ टांक समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 120 बायोडाटा पर हुई चर्चा प्रतापनगर में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने वारिसों की तलाश के लिए जारी की मुश्तहरी