Advertisements
24 News Update उदयपुर। गोगुंदा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 18 वर्षीय लोकेश गमेती (जोगियों का गुड़ा निवासी) की मौत हो गई। हादसा झामेश्वर महादेव के पास तब हुआ जब पिकअप ने लोकेश की बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क किनारे नाली में जाकर लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला और गोगुंदा थाना के एएसआई विनेश कुमार मौके पर पहुंचे। लोकेश को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा और परिजनों की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

