24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर।
घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने आज उदयपुर में अपने गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मुंबई में हादसे के बाद उदयपुर आकर गोवर्धन विलास में एक होटल में छिपे होर्डिंग के मालिकभावेश को आज उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। होर्डिंग कंपनी का मालिक भावेश भिड़े गिरफ्तार हुआ है।
उदयपुर से आरोपी भावेश भिड़े की गिरफ्तारी हुई है।
जिस भावेश को क्राइम ब्रांच पूरे देश में ढूंढ रही थी आखिरकार वह उदयपुर में मिला। खौफनाक हादसे के चार दिन बाद यह बहुत बड़ी गिरफ्तारी हुई है। क्राइम ब्रांच का यह अभियान इतना टॉप सीक्रेट था कि उदयपुर पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। आपको बता दे कि मुंबई में तूफान के दौरान जरा होर्डिंग पूरी तरह से अवैधता और बिना अनुमति के लगाया गया था ।
आपको यह भी बता दें कि क्राइम ब्रांच अभी आरोपी को लेकर मुंबई रवाना हो चुकी है व पहुंचने वाली है।

