24 News Update. उदयपुर 26 अप्रैल/प्रदेश के वन्य जीव विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त सीसीएफ और एनटीसीए के मेंबर राहुल भटनागर ने अपनी भोपाल यात्रा के तहत शनिवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को अपनी हाल ही में प्रकाशित ‘अरण्यम’ पुस्तक भेंट की । भटनागर ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव को पुस्तक भेंट करते हुए इसकी विषय वस्तु के बारे में जानकारी दी और बताया कि अरणयम पुस्तक में वन विभाग के साथ उनके कार्यकाल में वनों व वन्यजीवों के संरक्षण-संवर्धन के क्रियाकलापों, अर्जित की गई उपलब्धियों और विशिष्ट गतिविधियों को मय फोटोग्राफ्स इस पुस्तक में दर्शाया गया है ताकि वर्तमान व भावी अधिकारी उनके अनुभव का लाभ ले सके। केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने भटनागर की पुस्तक की विषय वस्तु को जानकर सराहना की और कहा कि सेवानिवृत अधिकारियों के अनुभवों का लाभ विभाग को लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में वन और वन्यजीवों की संरक्षण के साथ विभिन्न टाइगर प्रोजेक्ट्स के बारे में भी महत्वपूर्ण चर्चा की।
भटनागर ने केंद्रीय वन मंत्री को भोपाल भेंट की अपनी पुस्तक

Advertisements
