24 news Update उदयपुर। बापू बाजार व्यापारी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुखलाल साहू ने आज अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्यों और व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
संघ के महामंत्री नरेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुख चैन सिंह कंडा और राजेंद्र पारिख को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील तलेसरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और गोविंद रामनानी, दिनेश हरकावत, सुरेश किंगरानी तथा भरत सिंघवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा सुशील बिलौची और अमन मेहता को संयुक्त सचिव, राजेश हाथी को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार खुराना को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल मेहता, हेमंत वर्मा, शंकर पाहुजा, विजय खंडेलवाल, कैलाश पंडियार (साहू), निर्मल जैन, और जौहर अली (नाथद्वारा वाला) को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर व्यापारियों ने अध्यक्ष सुखलाल साहू और उनकी टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.