उदयपुर, 11 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आदिवासी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खेरवाड़ा के सहवर्त प्रदेश कांग्रेस सदस्य बंसी लाल मीणा को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बंसी लाल मीणा अब राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी कांग्रेस की गतिविधियों, समन्वय और विस्तार कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति को पार्टी के आदिवासी वर्ग में मजबूत पकड़ और वर्षों की जमीनी सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
बंसी लाल मीणा की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेतृत्व का कहना है कि आदिवासी समाज में उनके व्यापक जनसंपर्क और निरंतर सामाजिक कार्यों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.